अयोध्याउत्तर प्रदेश

अतिथि के साथ शालीनता से सूचनाएं साझा करें – प्रबंधक उडुपी

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 4 जुलाई को यूजीसी द्वारा प्रायोजित विकास 2025 कॉन्फ्रेंस के तहत एमबीए हॉस्पिटैलिटी एवं एमबीए टूरिज्म के छात्रों का कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में 5 दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ इस वर्कशॉप के प्रशिक्षक उडीपी होटल के फ्रंट आफिस मैनेजर विजेंद्र गौड़ रहे। व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो हिमांशु शेखर सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई जानकारी छात्र-छात्राओं के भविष्य में बहुत काम आयेगी। प्रो हिमांशु शेखर ने अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया।

आज के प्रशिक्षक गौड़ ने विभाग का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को बताया कि हमें अतिथि को रूम दिखाते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जिसमें गेस्ट सबसे पहले रूम का दरवाजा चेक करता है। और उसकी सुरक्षा की मानकों को परखता है। शोर करने वाले दरवाजो का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। रूम की सजावट सकारात्मक प्रभाव डालती है। उसके बाद हमें गेस्ट को हमे बताना होता है कि हमारे यहां कौन-कौन सी प्रमुख सुविधाएं हैं। गेस्ट को वाशरूम दिखाना चाहिए। हमें अपने मेहमान को रूम के चार्ज के बारे में बेहद शालीनता से बताना होता है। रूम को सेल करने में हमारी प्रसेन्टबिलिटी पर निर्भर करती है। रूम की साफ सफाई पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। गेस्ट से कभी भी आक्रामक या गुस्से में बात नही करनी चाहिए। उसकी गलती होने पर भी हमें शालीन बने रहना चाहिए। गेस्ट मिलते समय चेहरे पर मुस्कुराहट होना चाहिए। हमें अपनी ड्रेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह ध्यान रखना होता है कि साफ सुथरा हो। अन्यथा उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस वर्कशॉप में प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ अंशुमान पाठक, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ आशीष पटेल, डॉ. महेन्द्र पाल सिंह सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button