अयोध्याउत्तर प्रदेश

अनाथ हुई चार बेटियों की समाजसेवी राजन पांडेय ने की मदद, अभी तक नहीं मिली कोई सरकारी सहायता

संदीप विक्रम सिंह/बालजी दैनिक
हैदरगंज, अयोध्या। माता-पिता की मृत्यु उपरांत अनाथ हुए एक दलित परिवार के आधा दर्जन मासूमों की मदद के लिए समाजसेवी राजन पांडेय ने हाथ बढ़ाया। रविवार की देर शाम गांव पहुंचकर मासूम किशोरियों को कपड़ा बिस्तर अनाज सहित आर्थिक मदद दिया और भविष्य में मदद देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा गरीब असहायो की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इसे सभी को करना चाहिए। इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं है। गोसाईगंज विधानसभा के थाना क्षेत्र हैदरगंज की ग्राम पंचायत गौहानी निवासी दलित शंभू की मृत्यु ढाई वर्ष पहले बीमारी की चलते हो गई थी। उसी के डेढ़ वर्ष बाद पत्नी कुसमा की भी मृत्यु हो गई। दोनों की मृत्यु के बाद अनाथ एक विवाहित बेटी के अलावा पूजा 19 वर्ष, कोमल 15 वर्ष, काजल 14 वर्ष, शिवांगी 11 वर्ष, राजनंदनी 10 वर्ष तथा महक 7 वर्ष पूरी तरह से अनाथ हो गए। ग्रामवासियों ने किसी तरह सहयोग करके 19 वर्षीय की पूजा की शादी तो करा दी। परंतु पूजा को अपने मासूम बहनों की देखभाल के लिए ससुराल छोड़कर घर पर ही रहना पड़ रहा है। इनकी अनाथ होने व आर्थिक तंगी की कहानी क्षेत्र की युवा समाजसेवी रवि मिश्रा ने राजन पांडेय को बताई। तो यह जानकारी होने पर राजन पांडेय ने इन अनाथ बच्चों की मदद करने की ठान लिया। रविवार की देर शाम पहुंच कर अपने पुत्र अंकित पांडेय के साथ सभी किशोरियों को कपड़ा अनाज बिस्तर सहित आर्थिक मदद दी। वही गांव में आर्थिक स्थिति से नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ जूझ रही ललिता पत्नी संतोष चौहान की भी आर्थिक मदद की। विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज में इस तरह पीड़ितों की मदद के लिए कदम रखने से राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्र के रवी मिश्रा, अरविंद वर्मा, कुंवर सिंह, सोनू तिवारी, बंटी सिंह, सुनील भारती, रमेश चौधरी, प्रदीप बीडीसी, दिनेश वर्मा, सोनू वर्मा, रवि वर्मा, कृष्ण कुमार, रिजवान हैदर आदि सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button