जल्द ही गोसाईगंज सीएचसी पर मरीजों के लिए शुरू होगी सभी जांचे

सभासद आरती जयसवाल ने सीएमओ को मोमेंट देकर किया शिष्टाचार भेट
अनीता चौहान/ बालजी हिन्दी दैनिक
गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं जय बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति (रजि0) की अध्यक्ष श्री मती आरती जयसवाल 2 दिन पूर्व सीएमओ सुशील कुमार बनियान से मिली तथा उनके द्वारा गोसाईगंज अस्पताल में अब तक मरीजों को दी गई सुविधाओं के प्रति आभार व्यक्त कर मोमेंटो भेट करते हुए अस्पताल में 1 जनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही एलएफ़टी(लीवर फंक्शन टेस्ट)/केएफटी(किडनी फंक्शन टेस्ट)मशीन को जल्द से जल्द चालू कराए जाने की मांग की।सीएमओ श्री बनियान ने सभासद श्रीमती जयसवाल को बताया कि गोसाईगंज सीएचसी पर जनरेटर की उपलब्धता के लिए मुख्यालय को पत्र भेजने के साथ ही LFT/KFT मशीन जल्द से जल्द चालू करने के लिए कंपनी को निर्देशित कर दिया गया है।गौरतलब हो कि सभासद श्रीमती जायसवाल की मांग पर स्वास्थ्य महकमा मरीजों की सुविधा के लिए गोसाईगंज अस्पताल में महिला चिकित्सक की नियुक्ति,डिजिटल एक्सरे, ईसीजी,डेंगू,सीबीसी जांच, प्लास्टर,जन औषधि केंद्र के साथ साथ 2 पंखे एवं 2 एसी की सुविधा आमजन को पहले से ही सुविधा उपलब्ध करा चुका है।इतना ही नहीं महकमे ने कांवड़ यात्रा व राम लीला, दुर्गापूजा, प्रतिमा विसर्जन के समय चिकित्सा शिविर भी लगवाया है।सभासद श्रीमती जायसवाल ने बताया कि गोसाईगंज अस्पताल में इन सभी सुविधाओं की मंजूरी देने वाले सीएमओ श्री बनियान को गोसाईगंज बाजार वासियों की तरफ से उनके ऑफिस में मोमेंटो भेट कर जल्द से जल्द जेनरेटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ ही एलएफ़टी/केएफटी मशीन को चालू कराए जाने की मांग भी की गई है।





