शक्त आदेश, हैल्मेट नहीं तो पैट्रोल नहीं

बरेली । शासन के निर्देशों के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व मृत्युदर मे कमी लाये जाने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार मोहम्मद अकमल पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय के निर्देशन में दिनांक 01 से 30 तक जनपद बरेली मे ” no helmet no fuel ” अभियान चलाया जायेगा! आप सभी जनपद बरेली निवासी अवगत हैं दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पिलियन हेतु हेल्मेट अनिवार्य है सभी आमजन को सूचित किया जाता है कि अभियान के अन्तर्गत दिनांक 01 से 30 तक बिना हेल्मेट पेट्रोल पम्पों पर ईंधन नही दिया जायेगा अतः अनुरोध है सभी दोपहिया वाहन चालक व पीछे बैठे सवारी (पिलियन) हेल्मेट अवश्य लगायें!
एवं शासन के निर्देशों के क्रम में सभी पैट्रोल पम्प स्वामियों से अपील है कि बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालक को ईंधन न दिया जायें एवं सभी पेट्रोल पंप स्वामी निर्धारित प्रारूप व आकार के सुस्पष्ट बैनर, होर्डिंग पैट्रोल पम्पों पर लगायें! अभियान की सफलता हेतु पेट्रोल पम्पों पर उनके आसपास काफी संख्या में यातायात पुलिस की डयूटी लगायी गयी है! शक्त आदेश हैल्मेट नहीं तो पैट्रोल नहीं





