प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक राजेन्द्र प्रताप के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह

प्रयागराज ०५ सितंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षक और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो शिक्षकों को सम्मान देने और उनके योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। सभी प्रवक्ता साथियों एवं प्रशिक्षुओं ने श्रद्धेय प्राचार्य सर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।इसके बाद प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा दी। प्राचार्य सर ने प्रशिक्षुओं एवं प्रवक्ताओं को संबोधन करते हुए बताया कि आप लोग अपने दिए गए कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए सदैव प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें। इस कार्यक्रम में डीएलएड प्रशिक्षुओं सहित डायट प्रवक्ता राजेश पांडे अमित सिंह, अब्दुल मोहई ,विपिन कुमार, निधि मिश्रा,वर्तिका कुशवाहा, सुरभी सिंह,पंकज कुमार यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप ने किया।





