अयोध्याउत्तर प्रदेश

तहसील सोहावल में चलित बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं पर कराये जा रहे कार्यों का हुआ स्थलीय निरीक्षण

तहसील सोहावल में चलित बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजनाओं पर कराये जा रहे कार्यों का हुआ स्थलीय निरीक्षण

प्रमुख सचिव अनिल गर्ग द्वारा बाढ़ कार्य खण्ड, अयोध्या के कार्यक्षेत्र का किया निरीक्षण

हरिश्चंद्र मौर्य /बालजी हिंदी दैनिक
सोहावल, अयोध्या l जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जलसंसाधन, परती भूमि विकास, कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग उत्तर प्रदेश शासन श्री अनिल गर्ग जी ने आज जनपद अयोध्या के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान तहसील सोहावल के अंतर्गत सरयू (घाघरा) नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम समूह-सनाहा, दिनकरपुर, तहसीनपुर आदि की कटान से सुरक्षा हेतु जियो बैग स्टड निर्माण तथा परक्यूपाइन लगाने की परियोजना एवं जनपद अयोध्या, तहसील सोहावल में घाघरा/सरयू नदी के दाहिने तट पर स्थित इस्माइलनगर सिंहोर, दोस्तपुर रघु, सरजुपुर इत्यादि ग्रामों की कटान से सुरक्षा हेतु जिओ बैग स्टड निर्माण एवं परक्यूपाइन लगाने का निरीक्षण किया गया, जिनकी कुल लागत रू० 552.16 लाख है। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टी० फुडें, मुख्य अभियन्ता (शारदा सहायक) प्रभाकर प्रसाद, मुख्य अभियन्ता (सरयू प्रथम) संजय त्रिपाठी, मुख्य अभियन्ता (नलकुप-पूर्व) शिवप्रसाद मौर्य, अधीक्षण अभियन्ता डी०सी०वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता पंकज वर्मा व अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button