उत्तर प्रदेश

महोली में बकरा चोर गैंग का आतंकः एक रात में तीन घरों से 6 बकरे चोरी, सीसीटीवी में सफेद कार कैद

रिपोर्ट /धर्मेन्द्र पाण्डेय

महोली कोतवाली क्षेत्र में बकरा चोर गैंग ने एक रात में दो गांवों में तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने कुल 70 हजार रुपए कीमत के 6 बकरे चुराए। गांव में लगे सीसीटीवी में एक सफेद कार दिखाई दी है।

आपको बता दे पकरिया पाण्डेय गांव में अनिल गौतम के घर से 35 हजार रुपए कीमत की दो बकरियां और एक बकरा चोरी हुआ। इसी गांव में सुमन के घर से 15 हजार रुपए का एक बकरा चुराया गया वही कचूरी गांव में सुशीला के घर से 20 हजार रुपए कीमत के दो बकरे चोरी हुए। सीसीटीवी फुटेज में यूपी 78 एसी 6310 नंबर की सफेद कार दिखी है।इससे पहले गुरुवार को इसी गैंग ने गजपतीपुर गांव में मजीद के घर का ताला तोड़कर सवा लाख रुपए की सात बकरियां और तीन बकरे चुराए थे। उस दिन भी सीसीटीवी में सफेद कार कैद हुई थी।पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार चौबे के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button