Uncategorizedराज्यहरियाणा

बच्चों के सामने आरोपियों ने मां से किया दुष्कर्म

पलवल-पलवल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दो युवकों ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब इस बात का महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का पति ऑटो चलाता है, जो अक्सर देर रात को घर आता है। पीड़ित महिला ने बताया कि गुरूवार की रात को पति का इंतजार करते हुए अपने बच्चों के साथ सो रही थी। उसी दौरान करीब 11 बजे जावेद और दिलशाद घर में घुस गए और महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बाद में दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हैवानियत की सीमा तब खत्म हो गए, जब इन आरोपियों ने बच्चों के सामने इस वारदात को अंजाम दिया।

देर रात पति के घर आने के बाद उसने सारी बातें बताई। बाद में दोनों पति-पत्नी ने बहीन थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button