अयोध्याउत्तर प्रदेश

जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, साथियों की तत्परता ने बचाई महिला की जान

पुराने सरयू पुल से महिला ने लगाई छलांग , जल पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

 

बलराम मौर्य/बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर निर्मला यादव पत्नी राहुल यादव पता दर्जी कुआ गाव-मुगलानी वजीरगंज जनपद गोंडा की है जो पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने का किया प्रयास जो सरयू नदी में कूद गयी। जो जल के तेज बहाव के कारण डूबने लगी ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,कांस्टेबल सुरेंद्र यादव कांस्टेबल मेहर सिंह कांस्टेबल लालमणि कांस्टेबल आशीष प्रताप व स्थानीय गोताखोर शरद मांझी शामिल रहें। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और जल पुलिस चौकी पर लाया गया उनको खाने पीने के लिए जलपान दिया। उससे बातचीत करके उनके परिवार को सूचना देकर उनके सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है l जल पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जनपदों के साथ जमकर सराहना किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button