उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ की मण्डल इकाई की बैठक हुई सम्पन्न

प्रयागराज
०७ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने ली समीक्षा बैठक जिसमें महामंत्री ने कई बिन्दुओं पर प्रकाश डाला,संगठन के मनो नयन किये हुए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी। सभी पदाधिकारियों ने भी इनको पुष्पगुच्छ देकर व माल्यार्पण व साल ओढाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय उपाध्यक्ष / मण्डल अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने की एवं संचालन शिव विलास कुशवाहा ने किया, साथ ही मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष जिया उस्मानी ने कुछ बिन्दुओं पर बात की। संघ में राष्ट्रीय अध्यक्ष लाम्बा के प्रयागराज आने के सम्बन्ध में भी महामंत्री ने संघ से वार्ता कर अपने विचार रखें। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे संघ के पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संघ के कोषाध्यक्ष रंजीता यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, संगठन मंत्री जया सिंह एवं उपाध्यक्षों में मौजूद रहे विनय सिंह,पुनीत कुशवाहा, रंजना कानौजिया,सोनल कानौजिया,विकास प्रजापति एवं मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।
साथ ही चतुर्थ श्रेणी की भी समीक्षा बैठक हुई जिसमें माननीय प्रान्तीय अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी अशोक सिंह ने कई विषयों पर चर्चा की एवं संघ को मजबूत करने के लिये अपने विचार दिये। मौजूद रहे चतुर्थ श्रेणी के मण्डल संरक्षक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता के बैठक सम्पन्न हुयी। चतुर्थ श्रेणी के मण्डल अध्यक्ष गोपाल यादव,मण्डल मंत्री सिकन्दर लाल,कोषाध्यक्ष मलखान एवं जिलाध्यक्ष राममनोहर,मंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष गौतम डे एवं मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष राम कानौजिया एवं जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसन जफर एवं जिले के अन्य कर्मचारियो में अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।





