अटरिया में संघ का विजयादशमी उत्सव सम्पन्न, शताब्दी वर्ष को समर्पित पथ संचलन में उमड़ा अनुशासन और राष्ट्रभाव

रिपोर्ट सनोज मिश्रा
सिधौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिधौली द्वारा अटरिया कस्बे में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से संघ के शताब्दी वर्ष की दृष्टि से प्रेरित था। कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम लॉन में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के साथ हुआ, जिसमें लगभग 200 स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में भाग लेकर संघ की परंपरा और संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत योगी प्रशांत दास ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सीतापुर विभाग प्रचारक अभिषेक जी ने उपस्थित होकर विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक व संघ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में एक सजग प्रहरी की भूमिका निभा रहा है।
इस अवसर पर बिसवां जिले के सह जिला संघचालक अवधेश जी, सिधौली खंड के सह खंड संघचालक छविनाथ जी, रजनीश जी, प्रचारक सतीश जी, खंड कार्यवाह अतुल, पूर्णन्दु, विकास मिश्रा, पीयूष शुक्ला , अनुराग, कमल पाण्डेय, सनोज, वायुनायक, अभिषेक, अंकित समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
पथ संचलन के दौरान नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।





