उत्तर प्रदेशगोण्डा

मवेशी चरा कर लौट रहा बुजुर्ग नदी में डूबा तलाश जारी

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। मवेशी चरा कर लौट रहा बुजुर्ग नदी में डूब गया। ग्रामीणो और गोताखोर द्वारा बुजुर्ग के तलाश की प्रयास लगातार जारी है। प्राप्त सूचना के अनुसार राम बरन आयु 65 वर्ष निवासी ग्राम बयौदा बुधवार की दोपहर करीब 01 बजे रोज की तरह गांव के अन्य पशुपालकों के साथ नदी को पार करके मैदान मे चराने गये थे। शाम करीब 05 बजे राम बरन, वंशी और हरिद्वार नदी पार करने के लिए पानी में उतरे थे। हरिद्वार ने बताया कि हम सभी भैंस की पूंछ पकडकर नदी पार करना शुरू किये। राम बरन पीछे थे। अचानक उसके हाथ से भैंस की पूंछ छूट गयी जिससे वह गहरे पानी में चला गया। राम बरन के डूबने की सूचना मिलते ही गांव के प्रधान केशवराम, दीनानाथ, सतीश, गंगाराम, हनुमान प्रसाद के साथ मौके पर पंहुचे और नदी में कूद कर तलाश शुरू की। वहीं सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभय सिंह भी मौके पर पंहुच गये। रात 12 बजे तक ग्रामीणों और पुलिस द्वारा डूबे बुजुर्ग की खोजबीन की गई। गुरुवार सुबह 05 बजे से ही पुलिस, ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम डूबे बुजुर्ग की खोजबीन में लगी हुई हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पानी का बहाव तेज है ऐसे में कुछ भी अंदाजा लगाना सहज नहीं है। फिलहाल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बुजुर्ग की तलाश का प्रयास कर रहीं हैं। नदी के आस-पास की पुलिस चौकियों और थानों को भी सूचित कर दिया गया है। मौके पर राजस्व निरीक्षक आदित्य प्रसाद सिंह भी मौजूद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button