उत्तर प्रदेशसीतापुर

तीन माह के बच्चे को बंदरो ने डुबाया पानी के ड्रम मे हुई दर्दनाक मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट – अनूप पाण्डेय

सीतापुर जिले के मछरेहटा से हैँ जहा अनुज यादव पुत्र राम देव उम्र लगभग 24 वर्ष निवासी सूरज पुर के तीन माह के बच्चे को बृहस्पति वार सुबह लगभग सात बजे घर के अन्दर चारपाई पर 3 माह का बच्चा शिवांश सो रहा था शिवांश को सोते समय बन्दर उठा ले गया बच्चे की मां सरिता स्नान कर रही थी तब तक देखा बच्चा गायब है शोर मचाने लगी तब सभी परिजन बच्चे को ढूंढने लगे पीछे की तरफ बन रहा घर अनुज का ही जहां छत पर पानी से भरे ड्रम में बच्चा उतराता मिला लगभग साढ़े सात बजे। यह पहला बच्चा था। शिवांश को तत्काल सी एच सी मछरेहटा ले गए डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अनुज ने बताया कि बच्चा शिवांश दो माह से बीमार था मेडिकल कॉलेज लखनऊ का इलाज चल रहा था बुध वार को लखनऊ से दिखाकर लाए थे। बन्दर को ले जाते देखा नहीं जीने पर रखा अनाज बिखरा पड़ा हुआ था इससे अंदाजा लगाया कि बन्दर ही उठा कर ले गया। सी एच सी से मृत शिवांश को लाकर दफन कर दिया। चौकी प्रभारी गजेन्द्र खरवार जानकारी पाकर पहुंचे तो परिजनों ने बताया कि हम किसी प्रकार की करवाई न की है न चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button