उत्तर प्रदेशप्रयागराज

इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग से किसान होगा खुशहाल – डॉ.डी. के. सिंह

प्रयागराज ०४ सितंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक

इफको के नैनो उर्वरक भारतीय कृषि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इनके प्रयोग से सस्ती एवं टिकाऊ खेती करने में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उक्त बातें डॉ. डी.के.सिंह, प्रधानाचार्य मोतीलाल नेहरू फार्मरस ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट कारडेट इफको फूलपुर ने बतौर मुख्य अतिथि ग्राम उमरी माय टटिहरा के कृषकों हेतु आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहीं । उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि इफको के नैनो उर्वरक जो कृषि क्षेत्र में सकारात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं को जरूर प्रयोग करें। प्रधानाचार्य ने उपस्थित कृषक प्रतिभागियों को कारडेट एवं इफको के क्रियाकलाप से परिचित कराया तथा धान की फसल में नैनो यूरिया प्लस, नैनो कॉपर, नैनो जिंक, एवं नैनो डीएपी के प्रयोग की विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित प्रगतिशील कृषक हरिश्चंद्र पटेल (वैद्य जी ), रवि बिन्द , बृजमोहन पटेल ने इफको नैनो उर्वरकों के प्रयोग संबंधी अपने अनुभव साझा किया और बताया की की नैनो उर्वरकों का प्रयोग करते हुए हमने दानेदार परंपरागत उर्वरकों के प्रयोग को आधा कर दिया है। प्रभारी प्रशिक्षण मुकेश तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं स्वस्थ व टिकाऊ खेती के लिए मृदा परीक्षण के महत्व को बताया एवं कृषि में जैव उर्वरकों एवं जैव अपघटकों के प्रयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को नैनो उर्वरकों एवं जैव उर्वरकों के धान फसल पर लगे ट्रायल्स का तथा कारडेट की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कृषकों के प्रश्नों का उत्तर भी प्रधानाचार्य महोदय ने दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती इंद्रपती यादव , प्रदीप यादव, , रामचंद्र पटेल, ऋषि राम यादव सहित कॉर्डेट फूलपुर की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती सविता शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button