उत्तर प्रदेशलखनऊ

भूमि विवाद को लेकर महिला ने लगाई पुलिस से सुरक्षा की गुहार, दबंगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप…….

मोहनलालगंज। लखनऊ, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिन्दौवा की निवासी चन्दादेवी पुत्री राम आसरे ने थाना मोहनलालगंज में एक प्रार्थना पत्र देकर भूमि विवाद के मामले में सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दबंग जबरन उसकी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं और विरोध करने पर उसे तथा उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता चन्दादेवी की पुश्तैनी भूमि गाटा संख्या 470 मि, रकबा 0.1260 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, जो कि ग्राम बिन्दौवा, परगना व तहसील मोहनलालगंज, जिला लखनऊ में स्थित है। पीड़िता ने बताया कि उक्त भूमि पर उसका कब्जा वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन दिनांक 12 जुलाई 2025 को गांव के ही निवासी दुर्गेश कुमार राणा ने करीब 15 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर जबरन जेसीबी और ट्रैक्टर से उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया।इस संबंध में पहले भी विवाद हुआ था, जिस पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी के आदेश से संबंधित रुकवाया गया था। इसके बावजूद दुर्गेश कुमार राणा व अन्य लोगों ने फिर से अवैध कब्जे की कोशिश की। चन्दादेवी के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो दुर्गेश कुमार राणा व उसके साथियों ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुर्गेश राणा के खिलाफ पूर्व में थाना मोहनलालगंज में गंभीर धाराओं जैसे 376, 506, 623, 406, 120 बी, आदि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है और वर्तमान में वह एक असहाय महिला को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।
पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में पुलिस से मांग की है कि उसे तथा उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए और दबंगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने के प्रयास को रोकते हुए, दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button