उत्तर प्रदेशप्रयागराज

शनि जयंती महापर्व को लेकर सभी शनि भक्तों में हर्षोल्लास का माहौल है

प्रयागराज २५ म ई

बीके यादव/ बालजी दैनिक

। एस• टी • पी• बांध दारागंज स्थित बाबा रामचंद्र दास जी राम जानकी सेवा संस्थान के वर्तमान महंत आनंद दाश महात्यागी जी का मानना है कि यहां स्थित शनि देव धाम मंदिर अत्यधिक प्राचीन है। श्री शनि देव जयंती 27 मई, 2025 दिन मंगलवार को पड़ रही है। श्री शनि देव जयंती की तैयारी महीनों पहले से प्रारंभ हो गई है, जिससे यह कार्यक्रम अत्यधिक धूमधाम से मनाया जाए, तैयारी में कोई कमी ना रहने पाए। श्री शनि देव धाम मंदिर के आयोजक मनोज कुमार श्रीवास्तव जी के अनुसार इस बार शनिदेव जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनि देव जयंती कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10:00 बजे शनिदेव का रुद्राभिषेक होगा, 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शनि देव बीज मंत्र का अनेक विद्वानों द्वारा जाप जो 51000 होंगे, हवन कार्यक्रम शायं 6:00 से प्रारंभ होगा, प्रसाद वितरण शायं 7:00 से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के दौरान सुंदरकांड पाठ, शनि चालीसा, हनुमान चालीसा, शनि देव आरती शायं 8:00 बजे होगी । इसमें संध्या भजन, कीर्तन कार्यक्रम भी संपन्न होगा । वैसे शनिदेव धाम में प्रति शनिवार को सुंदरकांड का पाठ विगत कई वर्षों से नियमित रूप से होता आ रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मनोज कुमार श्रीवास्तव जी हैं। आपके साथ अन्य अनेक धर्मनिष्ठ महानुभावों का अथक व पूर्ण सहयोग है। जिसमें शीतल प्रसाद गौर (सी•ए•सी• हाइकोर्ट प्रयागराज), हरिनारायण बाजपेई, ज्ञान प्रकाश अस्थाना, डॉ• संतोष कुमार गौड़, डॉ• अरविंद शुक्ला अशोक कुमार राय, सौरव श्रीवास्तव, शुभेंदु तिवारी, राम भजन, पवन तिवारी, त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी, मनोज पांडे, शिवनारायण सिंह, रामदेव, पं• अनिल कुमार शुक्ला, कमलेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र राय, राधेश्याम अस्थाना, राकेश कुमार त्रिपाठी, पिंटू तिवारी, गिरजा शंकर तिवारी, अनुराग सिंह तोमर, श्याम शुक्ला, शुभम चौरसिया, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अमित वर्मा, देश दीपक, अवधेश चंद्र, सुभाष चंद्र गुप्ता, रवि माली, जगदीश यादव आदि हैं।
इस शनि मंदिर के प्रति लोगों का ऐसा विश्वास है कि यहां जो भी कामनाएं लेकर लोग आते हैं उसे शनि भगवान शीघ्र पूर्ण करते हैं इसीलिए यहां प्रत्येक शनिवार को शनि भक्तों की अपार भीड़ उमड़ जाती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button