Uncategorizedउत्तर प्रदेश

वृक्ष मानव जीवन का आधार , पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्ष महत्वपूर्ण : राम पूजन प्रजापति

एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत मां तिलेसरा देवी पीजी कॉलेज में शुरू हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान

बालजी हिन्दी दैनिक l
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पर्यावरण संरक्षण योजना ‘एक वृक्ष मां के नाम’ के अंतर्गत चलाए जा रहे 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान में रविवार को मां तिलेसरा देवी पी.जी. कॉलेज, भसड़ा, टांडा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक श्री राम पूजन प्रजापति ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और मातृत्व के सम्मान का भी प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाएं। महाविद्यालय के निदेशक श्री प्रदीप राजभर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उन्हें लगाना।
कार्यक्रम में मुख्य नियंता डॉ. सुशील कुमार, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवानी श्रीवास्तव, द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक पांडेय, सुनील कुमार वर्मा, सुश्री अंशिका रानी, सुश्री लक्ष्मी भारती, डॉ. रामकुमार वर्मा, डॉ. रामपाल यादव, प्रदीप कुमार वर्मा सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम के समन्वयक परवेज अहमद के निर्देशन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय सहायक शिव प्रकाश, अनिरुद्ध तथा विभिन्न संकायों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

read also :

आम आदमी पार्टी का आज राम नाम की राजनीतिक लूट करने के उद्देश्य से श्री सुन्दरकांड पाठ आयोजन का प्रयास पूरी तरह विफल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button