उत्तर प्रदेशउन्नाव

पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल–

दैनिक बालजी एम एम मालवीय

बांगरमऊ, उन्नाव। कोतवाली पुलिस और एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम की चेकिंग के दौरान बीते सोमवार को देर शाम बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में पुलिस ने 10-10 हजार रुपये के इनामिया दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। आज मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

बताते चलें कि कोतवाली पुलिस और एसओजी एवं सर्विलांस टीम द्वारा बीते सोमवार की शाम ग्राम जिरिकपुर के मजरा डहन संपर्क मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने के प्रयास के दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। पूछताछ करने पर गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम विवेक उर्फ सुआ पुत्र ऋषिकान्त 25 वर्ष निवासी ककेडी थाना साण्डी जनपद हरदोई और सोलंकी पुत्र श्याम कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कैथोलिया थाना कोतवाली सिटी जनपद हरदोई बताया था। दोनों घायलों ने अपने साथियों के साथ बीते 03 अक्टूबर को थाना बांगरमऊ क्षेत्रान्तर्गत चन्द्रा धर्मकांटा के पास राम जीवन पुत्र बिहारी लाल निवासी हैबतपुर के थैले से 76,000 हजार रुपये लेकर भाग जाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने गिरफ्तार विवेक के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा चोरी के 5200 रुपए नगद और अभियुक्त सोलंकी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस व चोरी के 4700 रुपए बरामद किए थे।

आज मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों विवेक और सोलंकी के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर उन्हें अदालत भेज दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक शातिर अपराधी हैं। इनमें विवेक के खिलाफ उन्नाव, सीतापुर एवं शाहजहांपुर में लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट व चोरी सहित 08 मुकदमें एवं अभियुक्त सोलंकी के विरुद्ध जनपद हरदोई, कन्नौज व मथुरा में आर्म्स एक्ट, चौरी, गैंगस्टर व हत्या के प्रयास सहित कुल 11 मुकदमें दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button