भीषण एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौके पर हुई मृत्यु युवक हुआ गंभीर जख्मी

वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – महोली थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर चंद्रा व महोली के मध्य एक स्कूल के सामने बहुत ही भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें मौके पर दो महिलाओं की मृत्यु हो गई तथा बाइक चला रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । यह हादसा प्रातः 10 बजे के लगभग बाइक व कंटेनर के मध्य हुआ है कंटेनर बहुत ही तीव्र गति से आ रहा था बाइक पर बद्दापुर निवासी तीन लोग सवार थे रिंकू उर्फ पिंकू सिंह उम्र 32 वर्ष मोटरसाइकिल चला रहा था व रिंकू की पत्नी अनामिका सिंह उम्र 28 वर्ष तथा बुआ ज्ञान देवी पत्नी बालिस्टर निवासी मोहम्मदी उम्र 48 वर्ष साथ में मोटरसाइकिल पर बैठी हुई थी ठोकर लगने से दोनों महिलाएं कंटेनर के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई व मोटरसाइकिल चालक रिंकू के पैर में गंभीर चोट आने से सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है यह तीनों लोग ऊरदौली निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहे थे । पुलिस ने मौके से कंटेनर को जप्त कर थाने पहुंचा दिया है जिसका नंबर यू पी 78 डीपी 9672 है ड्राइवर मौके से फरार हो गया है पुलिस का कहना है कि चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।





