रात के अंधेरे में समिति से निकाल कर स्कूल की बिल्डिंग में लगाई जा रही यूरिया,वीडियो वायरल

क्षेत्रीय किसानों ने सचिव पर यूरिया ब्लैक करने का लगाया आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
भदफर सीतापुर। चारों तरफ यूरिया के लिए हाय तौबा मची हुई। अन्नदाता एक एक बोरी यूरिया के लिए चार चार दिन धूप में खड़े होकर सैकड़ो की भीड़ में धक्के खा रहा है। सरकार का दावा है यूरिया की कोई कमी नही है। फिर भी यूरिया के लिए किसान तरस रहा है। दिन भर समितियों के सामने सैकड़ो किसानों की भीड़ सुबह से शाम तक इस उम्मीद में खड़ी रहती है कि अब नम्बर आएगा और एक बोरी यूरिया मिल जाएगी। लेकिन अंततः पता चलता है यूरिया ही खत्म हो गयी। जब सरकार यूरिया उपलब्ध करवा रही है तो आखिर यूरिया जा कहाँ रही है,एक वायरल वीडियो ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि अन्नदाता को दिन भर धूप में खड़े रखने वाले समितियों के जिम्मेदार कर्मचारी किसानों को मायूसी देकर रात के अंधेरे में यूरिया का वारा न्यारा कैसे करते है वायरल वीडियो में साफ झलक रहा है। वायरल वीडियो जनपद सीतापुर के डण्डपुरवा स्थित साधन सहकारी समिति का बताया जा रहा है जहां रात करीब भदफर का बताया जा रहा है। वीडियो रात के अंधेरे का है जहां समिति से यूरिया निकाल कर पड़ोस स्थित विद्यालय के भवन में एक कमरे में लगाई जा रही है। यदि वीडियो में आंखें धोखा नही खा रही तो सरकार के मुलाजिम सिर्फ किसान ही नही बल्कि सरकार को को भी बड़ा धोखा दे रहें है। उक्त मामले में जब समिति के सचिव प्रमोद कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो फोन स्विच ऑफ मिला। अब देखना यह है कि वीडियो वायरल खाद की कालाबाजारी करने वाले लोगों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते है।





