संस्तुति मात्रा की दर से ही उर्वरक प्रयोग करें किसान, उर्वरक की कोई कमी नहीं।

जिला कृषि अधिकारी द्वारा उर्वरक की दुकानों का किया गया निरीक्षण
अनियमितता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय
सीतापुर जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित करना है कि जनपद में निम्न विवरण के अनुसार उर्वरकों की उपलब्धता है जिसमें यूरिया 24698 मै0टन, डी0ए0पी0 7544 मै0टन, एन0पी0के0 13014 मै0टन, एम0ओ0पी0 429 मै0टन, एस0एस0पी0 8530 मै0टन उपलब्ध है।
जनपद के किसी प्रकार के उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि संस्तुति मात्रा की दर से ही उर्वरक क्रय करें अनावष्यक भण्डारण न करें।
आज दिनांक-30.06.2025 को जिला कृशि रक्षा अधिकारी, के साथ अधोहस्ताक्षरी द्वारा भ्रमण कर मैसर्स श्री अन्नपूर्णा ट्रेडर्स नेरीकलां, मैसर्स आई0एफ0एफ0डी0सी0 कृशक सेवा केन्द्र नेरीकलां, मैसर्स एग्री जंक्षन वन स्टाॅप शाप ब्रम्हावली, मैसर्स शुक्ला खाद भण्डार काजीकमालपुर, मैसर्स अशोक खाद भण्डार हरगाॅव, मैसर्स हीरालाल खाद भण्डार हरगाॅव, मैसर्स रामसेवक खाद भण्डार हरगाॅव, क्रय विक्रय समिति हरगाॅव एवं गुप्ता फर्टिलाइजर्स हरगाॅव का नरीक्षण किया गया, जिसमें मैसर्स शुक्ला खाद भण्डार काजीकमालपु के प्रतिनिधि द्वारा स्टाॅक एवं बिक्री रजिस्टर न प्रस्तुत किये जाने के कारण उक्त फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
साथ ही निर्देषित किया गया कि समस्त थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेता अपने लाईसेंस की कापी प्रतिष्ठान पर चिपका कर रखेगें, स्टाॅक एवं बिक्री रजिस्टर पूर्ण रखेगे, स्टाॅक बोर्ड पर स्टाॅक एवं दर का प्रतिदिन अंकन किया जाये तथा कृशकों को उर्वरक विक्रय की पाॅश मषीन से निकली रसीद अवश्य उपलब्ध करायेगेें।
निजी क्षेत्र में उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध हो सके, के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। कन्ट्रोल रूम के नम्बर 8004894761, 9696055412, 9415379437 व 9151730701 पर समाधान पा सकते हैं तथा सहकारिता क्षेत्र के लिए कमरा नंम्बर 116 में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसके मोबाईल नम्बर 7786049956, 9415103288, 7007557369 तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता के दूरभाष 9415566046 पर शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं।





