उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील करहल अध्यक्ष रवनीश यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी करहल को सोपा ज्ञापन

उमाकांत बाथम संवाददाता मैनपुरी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक लेखपाल की मृत्यु के मामले में करहल लेखपाल संघ ने कार्रवाई की मांग की है। करहल लेखपाल संघ के अध्यक्ष रवनीश यादव के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने एसडीएम अंजली सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि हापुड़ के जिलाधिकारी के दमनात्मक व्यवहार से तनावग्रस्त होकर एक लेखपाल की मृत्यु हुई है। संघ ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही मृतक के आश्रित को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है।
लेखपाल संघ ने मामले की जल्द जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश जारी करने की भी मांग की है।
ज्ञापन देने के दौरान सुधीर कुमार, रविकांत यादव, सी के यादव, ललित कुमार, जयप्रताप, तहसील सचिव अवनीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, लेखा परीक्षक और सभी चकबंदी लेखपाल मौजूद थे।





