अयोध्याउत्तर प्रदेश

कुलाधिपति द्वारा नवीन परिसर के भवनों का लोकार्पण 4 अगस्त को – कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य भवन प्रशासनिक सभागार में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज 31जुलाई को समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने बताया कि आगामी 4 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में फार्मेसी भवन एवं मल्टी परपज हॉल का लोकार्पण करने का समय नियत हुआ है। कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति के कार्यक्रम में भवनों का लोकार्पण एवं नवीन परिसर में ही इनक्यूबेशन सेंटर, परीक्षा भवन एवं लाइब्रेरी भवन का भूमिपूजन भी करेंगी। हर्बल गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम भी है। उक्त तैयारी के क्रम में कुलपति ने परिसर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कर निर्माणदाई संस्थाओं को परिसर से अप्रयुक्त निर्माण सामग्री को हटाकर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी परिसरों में साफ सफाई की व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए सप्ताह में एक दिन स्वैच्छिक सफाई अभियान शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों एवं छात्रों के साथ संयुक्त रूप से कराया जाए। बैठक में विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित किया। कुलाधिपति द्वारा नवनिर्मित चार कंप्यूटर लैब का भी लोकार्पण किया जाना है। नवीन परिसर के खेल मैदान को व्यवस्थित किया जाने के लिए निर्देशित किया। लोकार्पण के लिए तैयार किया जा रहे भवनों में फर्नीचरों को शीघ्र व्यवस्थित कर लैब को संचालन योग्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्द्र शुक्ल, कुलानुशासक प्रो एस एस मिश्र, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो नीलम पाठक, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ विनोद चौधरी, डॉ. पीके द्विवेदी, उप कुलसचिव दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. रीमा श्रीवास्तव, डॉ महिमा चौरसिया, डॉ गीतिका श्रीवास्तव, डॉ वीरेंद्र वर्मा, विष्णु यादव सहित निर्माणदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button