Uncategorizedदेश
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

“स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।” धनखड़
नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ ने सोमवार को शाम को अचानक उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेज दिया और कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।
धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में कहा, “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।” धनखड़ (74) ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट का सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा संसद के चल रहे सत्र के बीच आया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों में इस खबर के बाद सांसदों के बीच चर्चा तेज हो गई है।





