Uncategorizedउत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

पंखे से लटककर महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पति-पत्नी के बीच अनबन की आशंका, मायके वालों को दी गई सूचना

मोहनलालगंज, लखनऊ। रविवार को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय श्रीमती किरण रावत पत्नी सुभाष कुमार ने अपने आवास पर पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतका की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और उसका एक 10 वर्षीय बेटा आदर्श रावत है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।मृतका का मायका निगोहा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में स्थित है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अगली कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम व जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button