राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयदशमी पर्व नेरी में मनाया गया

वीरेश शुक्ला / दैनिक बाल जी
सीतापुर – पिसावा खंड के अंतर्गत ग्राम नेरी में विजयादशमी के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सदा विष्णु चिल्ड्रन एकेडमी में एकत्रित होकर कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश मिश्रा के द्वारा की गई तथा बौद्धिक प्रमुख सज्जन लाल जी पूर्व खंड कार्यवाह ने अपने मुखारविंद से उपस्थित स्वयंसेवकों को जागरूक किया उन्होंने स्वयंसेवकों में राष्ट्र प्रेम के साथ-साथ सर्वस्व बलिदान कर देने का भाव भर दिया कार्यक्रम का आयोजन प्रभात जी सह कार्यवाहक खंड पिसावा के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में अनुज , सतीश ,प्रभात, वीरेश, शरद, सर्वशुलभ, शिवेंद्र, कुलदीप, सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वज प्रणाम किया गया तत्पश्चात प्रार्थना गीत गाया गया । व दंड का पूजन किया गया यह कार्यक्रम आर एस रस के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत मनाया गया । ज्ञात हो कि आरएसएस की स्थापना विजयदशमी के दिन 1925 में की गई थी संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार जी ने आरएसएस का गठन किया था उन्हीं के विचारों के माध्यम से आर एस एस बढ़ता चला गया आज देश ही नहीं विदेश में भी आरएसएस की शाखाएं लगती हैं । आरएसएस मुख्य रूप से राष्ट्र प्रथम, राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत करता है शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम जिले ही नहीं पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाये जा रहे हैं ।





