उत्तर प्रदेशबरेली

आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयादशमी के कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाए

बरेली। रविवार को बरेली महानगर के मालवीय नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयादशमी के कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। एकत्रीकरण के कार्यक्रम हुएl नगर के स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यकर्त्ता बंधुओं के सामूहिक प्रयास से यह सफल कार्यक्रम आयोजित हुएl शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रम भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगेl ऐसा नगर के कार्यकर्त्ताओं का संकल्प है। संजय नगर स्थित श्रेया बारात घर से पथ संचालन श्रेया बारात घर से शुरू होकर महर्षि कश्यप चौक होते हुए श्रेया बारात घर मे समापन हुआl कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता प्रदीप भाई साहब ने अपने विचार रखेl कार्यक्रम मे नगर कार्यवाहा पुष्पेंद्र, महानगर बौद्धिक प्रमुख अजय ,बस्ती प्रमुख संजय, कैलाश, ग्राम विकास प्रमुख कृष्णापाल,मण्डल अध्यक्ष राजीव, होरि लाल, सरवन, दिलीप, विवेक मिश्रा, बबलू, विवेक, संतोष,नन्हे लाल, नितिन आदि उपस्थित रहेl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button