अयोध्याउत्तर प्रदेश

जल मग्न नगरवासी हो रहे है परेशान, बरसात होने से खुली नगर निगम की पोल

भाजपा सरकार का अयोध्या का विकास कागजो और नेताओं के भाषड़ में – सरोज यादव

अयोध्या l बरसात का मौसम चल रहा है बारिश होने के कारण जगह जगह जल भराव हो रहे हैं नाले नालियां चोक कर रही हैं आवागमन बाधित हो रहा है लोग परेशान हो रहे हैं अयोध्या राम पथ मार्ग जलमग्न हैजल मग्न है जल निकासी बंद, नाली जाम,लगभग सभी वार्डों में यह समस्याएं जटिल है। लोग परेशान है।समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने बताया कि बारिश के चलते नगर निगम अयोध्या के वार्डो में शहर के मोहल्ले में नालियां बजा रही है पानी का कहीं निकास नहीं है कहीं सड़के टूटी हुई है वहां मरम्मत नही हो रहा है कहीं लाइट नहीं है तमाम ऐसी व्यवस्थाएं जो अस्त व्यस्त हैं जिससे जनता परेशान है। अयोध्या-फैजाबाद शहर के किनारे किनारे के 41गांव आज भी विकास को तरस रहे हैं यही नही जिन-जिन गांवों को नगर निगम अयोध्या में समाहित किया गया है यहां के लोग न केवल जीवन जीने को मजबूर हैं आश्चर्य की बात तो यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार का विकास इन क्षेत्रों में नहीं किया गया है सरोज यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या के विकास का चाहे जितना ढिंढोरा पीट ले परंतु उनकी सच्चाई नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में समाहित किए गए 41 गांव की बदलहाल व्यवस्था स्वयं बयां कर रही है। 41 गांव की हालत बद से बत्तर बनी हुई है कहीं कहीं तो जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं है और कहीं बिजली की व्यवस्था नहीं है परंतु टैक्स लिया जाएगा नालियां बजबजा रही, जलापूर्ति के लिए नल तो लगाएंगे पर उसमें पानी नहीं है। यह है नगर निगम की व्यवस्था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button