उत्तर प्रदेश
बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, भैंस भी झुलसी — घर हुआ राख

जनपद देवरिया के थाना तरकुलवा क्षेत्र के ग्राम बेलाही सुंदर पत्ती में शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक बिजली की चपेट में आने से आग लग गई। इस हादसे में प्रभावती देवी (58 वर्ष) पत्नी राजेंद्र कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके घर की एक भैंस बुरी तरह जल गई।
आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि प्रभावती देवी परिवार की एकमात्र कमाने वाली महिला थीं, जो अपने तीन से चार बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान बृजनराय यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ब्यास यादव, पर्व प्रधान दारा कुशवाहा, तथा वीरेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया





