अयोध्याउत्तर प्रदेश

एनसीसी बी ग्रेड में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी प्रथम वर्ष बी ग्रेड की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 23 अगस्त को सरदार पटेल अध्ययन केंद्र में आयोजित की गई। इसमें 75 छात्र छात्राओं ऑब्जेक्टिव पैटर्न की परीक्षा में प्रतिभाग़ किया। 30 सीटों के लिए विश्वविद्यालय के एनसीसी विंग ने इस परीक्षा का आयोजन किया। प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इसमें से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शारीरिक दक्षता की परीक्षा पास करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा में भर्ती के लिए एनसीसी बी ग्रेड का प्रमाण पत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस कारण छात्र इसमें विशेष रूचि लेते हैं। परीक्षा की सफलतापूर्ण आयोजन में सेना अधिकारी के रूप में सूबेदार संदीप चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button