Uncategorizedअयोध्याउत्तर प्रदेश

योग भारतीय संस्कृति की आत्मा- दुर्गेश कुमार सोनी

योग हमारे जीवन की संपूर्ण शैली को सकारात्मक बनाता - सुरेंद्र माझी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राम सचिवालय बना योग साधना का केंद्र

सुशील कुमार मौर्य /बालजी हिंदी दैनिक
महबूबगंज, अयोध्या l 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्राम पंचायत उनियार बाजार के लिए एक प्रेरणादायक और स्वास्थ्यवर्धक आयोजन बन गया। ग्राम सचिवालय परिसर में आयोजित इस विशेष योग कार्यक्रम में सौ से अधिक ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार सोनी के नेतृत्व में और योग प्रशिक्षक सुरेंद्र माझी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सूर्य नमस्कार और ओंकार ध्वनि के साथ हुई, जिसके बाद प्रशिक्षक सुरेंद्र माझी ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति जैसे योग आसनों का अभ्यास कराया। योग मुद्राओं के लाभ बताते हुए उन्होंने कहा, “योग केवल शारीरिक क्रियाओं तक सीमित नहीं है, यह हमारे जीवन की संपूर्ण शैली को सकारात्मक बनाता है। यदि हर व्यक्ति प्रतिदिन 30 मिनट भी योग करे तो अनेक शारीरिक व मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है।”
ग्राम प्रधान दुर्गेश कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा, “योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसे वैश्विक पहचान दिलाई, और आज पूरा विश्व योग को अपनाकर भारत की इस ज्ञान परंपरा को नमन कर रहा है। गांव में इस तरह के आयोजन से लोगों में नई चेतना और जागरूकता आती है। हमारी कोशिश है कि हर घर में योग पहुँचे और हर नागरिक स्वस्थ व संतुलित जीवन जिए।” इस आयोजन में मोहम्मद शमी, गंगाराम, छठी राम, अख्तर अली, शमशेर बर्मा, मुमताज, सुदामा देवी, विकास कुमार, सितारा देवी, प्रमिला, रामबहाल, मुर्ता देवी, सुरेश कुमार, इरशाद अहमद, अकबर अली, फिरोज अहमद, शुभम सोनी, लालचंद जायसवाल, दिनेश चंद्र जायसवाल, श्याम जी, भोलानाथ, अकरम अली जैसे ग्रामीणों ने परिवार सहित भाग लिया और योग को अपनाने का संकल्प लिया।
सामुदायिक एकता और सौहार्द का प्रतीक बना यह आयोजन
योग कार्यक्रम ने ग्रामवासियों को न केवल स्वास्थ्य का मार्ग दिखाया, बल्कि सामाजिक एकता, समरसता और मानसिक शांति की भावना को भी मजबूत किया। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग – सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता ने इस कार्यक्रम को जनआंदोलन का रूप दे दिया।
कार्यक्रम के समापन पर जलपान का भी आयोजन किया गया और भविष्य में प्रत्येक माह ऐसे योग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नारा गूंजा – “योग अपनाएं, रोग भगाएं” पूरे आयोजन स्थल पर ‘योग करें, निरोग रहें’ और ‘स्वस्थ भारत की ओर एक कदम’ जैसे प्रेरक नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। यह योग दिवस ग्राम पंचायत उनियार बाजार के इतिहास में एक यादगार दिन के रूप में दर्ज हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button