Uncategorizedउत्तर प्रदेशप्रयागराज
नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

बीके यादव/
बालजी दैनिक
प्रयागराज -अंतर्राष्ट्रीय याेग दिवस 21 जून को नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शाेध केंद्र में संयुक्त याेगाभ्यास कार्यक्रम किया गया। 15 वें यू.पी. बटालियन के कमांड अधिकारी के निर्देशानुसार नेहरू ग्राम भारती मानित् विश्वविद्यालय, मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज कोटवा का संयुक्त योगाभ्यास कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजेसे प्रारंभ होकर 7:45 पर संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम में प्राणायाम, मुद्रा ,ध्यान एवं शांति पाठ आदि विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास को सम्मिलित किया गया l
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉक्टर संतोष कुमार शुक्ला, कैप्टन विमल कुमार उत्तम , लेफ्टिनेंट कृपा शंकर यादव, सहायक प्रशिक्षक दीपक बिंद, व विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए l





