उत्तर प्रदेशउन्नाव
युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत

रत्नम चौरसिया/ दैनिक बालजी
पुरवा-उन्नाव:- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अवनीश कुमार पुत्र स्व० अमृतलाल यादव निवासी ग्राम दीना खेड़ा मजरा भदनांग ने बुधवार रात अपने घर में एक कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। जानकारी होने पर परिवारीजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में समय रात्रि 21.50 बजे लेकर आये जहां डॉक्टर ने अवनीश कुमार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह द्वारा मय हमराह कांस्टेबल प्रदीप कुमार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा पहुँचकर पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की। लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।





