उत्तर प्रदेशप्रयागराज
थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुकदमें से सम्बन्धित पीड़िता/अपहृता सकुशल बरामद

प्रयागराज २८ अक्टूबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक
पुलिस आयुक्त व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शपुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना होलागढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-200/25 धारा 137(2)/87 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अकमल खां पुत्र स्व0 तस्दीक अहमद निवासी महानपुर लोहरामऊ थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को थाना होलागढ़ पुलिस टीम द्वारा मंगलवार 28 अक्टूबर को थाना होलागढ़ क्षेत्रान्तर्गत बारादरी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।





