उत्तर प्रदेशप्रयागराज

टूंडला जंक्शन पर चेकिंग अभियान में पकड़े गए 08 अवैध वेंडर

प्रयागराज २८ अक्टूबर
बीके यादव /बालजी दैनिक

प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट, श्री अतुल यादव के निर्देशन में त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रयागराज मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सघन टिकट एवं अवैध वेंडरों के विरुद्ध स्टेशनों एवं गाड़िंयों में चेकिंग अभियान चलाता रहता है ।

मंगलवार को उप मुख्य यातायात प्रबंधक/टूंडला, अमित आनंद के सुपरविजन में टूंडला जंक्शन पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टूंडला मनोज कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक/टूंडला एवं 02 टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया । इस चेकिंग अभियान के दौरान 08 अनाधिकृत वेंडरों को खाद्य वस्तुओं का विक्रय करते हुए पकड़ा गया । अग्रिम करुवई के लिए पकड़े गए वेंडरो को रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया ।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गन्दगी न फैलाएं, कूड़ा कूड़ेदांन में ही डाले तथा वैध टिकट के साथ यात्रा करें । केवल अधिकृत एवं आईआरसीटीसी द्वारा अनुमोदित वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ क्रय करें तथा किसी भी अवैध विक्रेता की जानकारी तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम रेलवे अधिकारी को दें । रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button