वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे, पुलिस लाइंस में हुआ गायन, पीएम का उद्धाटन लाइव देखा

प्रयागराज : प्रयागराज में शुक्रवार को राष्ट्रगीत’वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुलिस लाइंस में एक विशेष गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘ वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में शुरू किए गए एक वर्ष तक चलने वाले स्मरणोत्सव के उद्धाटन कार्यक्रम को त्रिवेणी सभागार पुलिस लाइंस से सीधा प्रसारित ( लाइव ) देखा गया । इस आयोजन में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय एन. कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ.अजय पाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल, पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज पांडे और सहायक पुलिस आयुक्त लाइंस सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया ।





