शांतिपुरम में नकली घरेलू सामान की फर्जी फैक्ट्री का पर्दाफाश, 2 करोड़ का माल जब्त

प्रयागराज के शांतिपुरम इलाके में पुलिस ने रात को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया नवजीवन हॉस्पिटल के सामने सेक्टर ए में छिपी एक अवैध फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया गया जहां नामी कंपनियां के घरेलू उत्पादों की नकल बनाकर असली पैकेजिंग में बाजार में बेचा जा रहा था इस फर्जी कारोबार से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शांतिपुरम क्षेत्र में एक ऐसी इकाई चल रही है जो उपभोक्ताओं को ठगने का काम कर रही है छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब दो करोड रुपए मूल्य का तैयार माल बरामद किया जिसमें नकली डिटर्जेंट, साबुन और अन्य घरेलू सामग्री शामिल थी इसके अलावा एक पिकअप वाहन उत्पादों की पैकेजिंग सामग्री और कच्चा माल भी जप्त किया गया यह सामान प्रमुख ब्रांडों की नकल करके पैक किया जाता था जिससे आम उपभोक्ता असली से धोखा खा जाते हैं ।
फैक्ट्री संचालक और वितरण नेटवर्क के बारे में खुलासा करने से बच रहा है पुलिस का मानना है कि यह एक पद रैकेट हो सकता है जो स्थानीय बाजारों के अलावा अन्य जिलों में भी सप्लाई करता था पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) 380 (चोरी) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जांच एजेंसियां अब अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश की तलाश में जुटी है ।
यह कार्रवाई उपभोक्ता सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि नकली उत्पादों से स्वास्थ्य जोखीम बढ़ जाता है। स्थानी निवासियों ने पुलिस की तारीफ की है और ऐसे अन्य वेद इकाइयों पर भी नजर रखने की मांग की है मामले की आगे की जांच चल रही है ।





