एनजीबीयू में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह में 20 शिक्षकाें काे सम्मानित किया गया

प्रयागराज 04 सितंबर
बीके यादव/बालजी दैनिक
प्रयागराज, 4 सितम्बर 2025: नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, प्रयागराज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शशि परिसर स्थित अर्जुन सिंह सभागार में भव्य शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्थापक कुलाधिपति जे०एन० मिश्र, कुलाधिपति मनीष मिश्रा, कुलपति प्राे० राेहित रमेश, प्रति कुलपति डॉ० एस०सी० तिवारी, कुलसचिव डॉ० हिमांशु टण्डन तथा डीन अकादमिक्स डॉ० राजेश तिवारी सम्मिलित रहे। विश्वविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे।
समारोह में विश्वविद्यालय के 20 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके अनुकरणीय शैक्षिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिनमें डॉ० हिमांशु शेखर सिंह, डॉ० पूजा तिवारी, डॉ० राजेश तिवारी, डॉ० संजय पाण्डेय, डॉ० यास्मीन बानाे, डॉ० पंकज यादव, डॉ० मीता रतवा तिवारी, सिद्धार्थ मिश्रा, डॉ० अमिताभ चतुर्वेदी, डॉ० आदिनाथ, डॉ० शक्ति नाथ, डॉ० संजय कुमार, श्री उज्जवल दास, डॉ० उत्तम कुमार, डॉ० सुनील कुमार इसके साथ ही डॉ० आनंद पाण्डेय, प्रिंसिपल, हनुमंत इण्टर कॉलेज प्रयागराज, आशा शुक्ला
प्रधानाचार्य, प्रियदर्शनी बालिका इंटर कॉलेज जमुनीपुर, श्रीमती कामाक्षी सिंह प्रधानाचार्य, ठाकुर राम प्रताप बालिका इंटर कॉलेज हनुमानगंज , प्रयागराज, लव कुश कुकरेल
प्रधानाचार्य, महर्षि दुर्वासा इंटर कॉलेज दुर्वासा, विमल कुमार उत्तम, प्रधानाचार्य, मोतीलाल इंटर कॉलेज जमुनीपुर का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी बिखरे, जिसमें सिद्धार्थ मिश्र (संगीत विभाग) एवं उनकी टीम ने सराहनीय प्रस्तुति दी। संपूर्ण आयोजन का सफल संचालन एवं प्रबंधन डाॅ. साधना त्रिपाठी, डाॅ. राघवेन्द्र मालवीय, सिद्धार्थ मिश्र तथा शंIतनु खरे द्वारा किया गया, जिसमें सभी प्राध्यापकों का सहयोग प्राप्त हुआ।





