उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज जंक्शन पर चलाया गया किलबंदी टिकट चेकिंग अभियान

प्रयागराज ०४ सितंबर
बीके यादव/ बालजी दैनिक

प्रयागराज मण्डल अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध अभियान चलता रहता है । प्रयागराज मण्डल सभी यात्रियों को आसान टिकट वितरण, अच्छा भोजन, स्वच्छ पेय जल एवं शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालो पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलाता रहता है ।

इसी क्रम में दिनांक 03 सितंबर 2025 को सहायक वाणिज्य प्रबंधक, दिनेश कुमार के नेतृत्व में 18 टिकट निरीक्षकों एवं 5 रेलवे सुरक्षा बल / राजकीय रेलवे पुलिस कर्मियों ने मिलकर प्रयागराज जंक्शन पर किलाबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 327 यात्रियों को प्रभारित कर 2,00,350/- रुपये जुर्माना स्वरूप वसूल किए गए । इनमें से बिना टिकट यात्रा के लिए 94 यात्रियों को प्रभारित कर 84,100/- रुपये एवं अनियमित यात्रा के लिए 233 यात्रियों को प्रभारित कर 1,16,250/- रुपये वसूल किए गए । इस अभियान में 12 गाडियां चेक की गई ।

बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए प्रयागराज मण्डल में अगस्त 2025 में किलाबंदी कर प्रयागराज छिवकी पर 3, प्रयागराज जंक्शन पर 3, कानपुर सेंट्रल पर 4, अलीगढ़ जंक्शन पर 2 एवं टूंडला जंक्शन पर 1 टिकट चेकिंग अभियान सहित कुल 13 टिकट चेकिंग अभियान चलाया गए । इन अभियानों में 3485 यात्रियों को प्रभारित कर 22,13,265/- रुपये वसूल किए गए । इनमें से बिना टिकट यात्रा के लिए 1342 यात्रियों को प्रभारित कर 11,70,055/- रुपये, अनियमित यात्रा के लिए 2097 यात्रियों को प्रभारित कर 10,19,380/- रुपये एवं गंदगी फैलाने के लिए 36 यात्रियों को प्रभारित कर 23,830/- रुपये वसूल किए गए । इस अभियान में 188 गाडियां चेक की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button