अयोध्याउत्तर प्रदेश

भैया दूज पर हुआ बसहा चौराहा समीप विशाल दंगल का आयोजन

हरिश्चन्द्र मौर्य /बालजी हिन्दी दैनिक सोहावल अयोध्या l सोहावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर बरसेंडी ग्राम सभा क्षेत्र अंतर्गत बसहा चौराहा सत्तीचौरा के पास भैया दूज पर विशाल दंगल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दंगल मेला का लुत्फ उठाया । स्थानीय और सुदूर इलाकों से आए दर्जनों पहलवानों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई । इस अवसर पर बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, जिला सहकारी संघ चेयर मैंन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले पूर्व प्रधान सिकंदर सिंह भगीरथ सिंह कुंवर बहादुर सिंह पूर्व प्रधान शिव बक्श सिंह पिंटू, जिला पंचायत सदस्य चन्द्र भान सिंह, वरिष्ठ सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,ठेकेदार कमलेश सिंह कुबेर दत्त मिश्रा संतोष सिंह जे डी सिंह मनीष सिंह सत्यदीप सिंह सुनील सिंह दीपू सिंह भोला सिंह जय प्रकाश गुप्ता आशीष तिवारी सच्चिदानंद तिवारी अनिल दूबे गुलशन यादव वीर बहादुर सिंह टीटू सिंह मोनू सिंह सत्यभूषण सिंह , देवराकोट ग्राम सभा के पूर्व प्रधान डॉ विजय बहादुर सिंह बंश बहादुर सिंह विवेक सिंह पिंकू हरि करन सिंह शीलवंत सिंह राधेश्याम शर्मा आशुतोष शुक्ला पंकज यादव अजय यादव चंचल शर्मा गोल्डी सिंह मोलू सिंह अन्ना सिंह आदि समेत काफी संख्या में लोगो की मौजूदगी रही। दंगल मेला के प्रमुख आयोजक मोनू सिंह ने अपने सभी सहयोगियों के साथ इस दंगल मेला में पधारे सभी अतिथियों का आभार जताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button