उत्तर प्रदेशप्रयागराज

लल्लू जी एंड संस के गोदाम में फिर लगी भीषण आग

प्रयागराज ०८ अक्टूबर
बीके यादव/बालजी दैनिक

शहर के कीडगंज स्थित लल्लू जी एंड संस के टेंट गोदाम में मंगलवार देर रात एक बार फिर से भीषण आग लग गई। तेज धुंआ और आग की लपटें देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई। पुलिस और अग्निशमन की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इससे पहले भी लल्लू जी एंड संस के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। बताया गया है कि कीडगंज थाना क्षेत्र नेता नगर मुहल्ले में स्थित एक टेंट के गोदाम में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। तेज धुंआ और फिर आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रयागराज चन्द्र मोहन शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर तत्काल फायर की टीम मौके पर पहुंची और फायर टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button