उत्तर प्रदेशप्रयागराज
निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा के प्रयागराज, जॉर्ज टाउन स्थित आवास पर आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाई गयी

दिनांक 07/10/2025 को निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा के प्रयागराज ,जॉर्ज टाउन स्थित आवास पर आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी की जयंती मनाई गयी l प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत साहित्य का प्रथम कवि माना गया है. जिनके द्वारा भगवान राम की लिखी गई जीवनगाथा रामायण सदियों से पढ़ी और सुनी जा रही है.इन्होने न सिर्फ एक रचनाकार बल्कि धर्म जगत से जुड़े एक ऐसे सकारात्मक परिवर्तन के प्रतीक थे l महर्षि बाल्मीकि जी ने समाज में समानता, न्याय और सत्य के मूल्यों की स्थापना के लिए जो योगदान दिया वह हम सब के लिए प्रेरणा का स्रोत है I इस अवसर पर रघुनाथ द्विवेदी, श्याम सुन्दर मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, विपुल पांडेय, पवन कुमार, सत्येन्द्र तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहेl





