उत्तर प्रदेशबरेली

नगर निगम में एबीवीपी का बवाल, नगर आयुक्त से धक्का -मुक्की, कर्मचारियों ने गेट पर खड़े किए बुलडोजर

बरेली। नगर नगम कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता बरेली कॉलेज के हॉस्टल संबंधी व अन्य मांगें लेकर पहुंचे। छात्र नेताओं ने नगर आयुक्त का घेराव कर नारेबाजी की। नगर आयुक्त कार्यालय से बाहर आए तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद वह सुरक्षाकर्मियों के साथ पैदल ही अपने आवास की ओर चले गए। घटना के बाद नगर निगम का गेट बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने बाहर दो बुलडोजर खड़े कर दिए। फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है।

नगर निगम के कर्मचारियों का आरोप है कि छात्र नेताओं के साथ 50-60 युवक आए और हंगामा करने लगे। कार्यालय में घुसकर नगर आयुक्त पर हावी हो गए थे। कर्मचारियों ने छात्र नेताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं छात्र नेताओं का आरोप है कि उनसे धक्कामुक्की कर मारपीट की गई। इसके बाद वह सभी नगर निगम में धरने पर बैठ गए।

एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव ने बताया कि हॉस्टल संबंधी व सफाई व्यवस्था की मांग लेकर नगर निगम गए थे। आरोप है कि वहां कर्मचारियों ने उनसे धक्कामुक्की कर अभद्रता की। विभाग सह संयोजक श्रेयांश बाजपेई ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने छात्रों को घेरकर पीटा। कई छात्रों को चोटें भी आईं हैं।

नगर आयुक्त के समर्थन में आए कर्मचारी

नगर निगम में प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मचारी भी उग्र हो गए। कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी ने कहा निगम में प्रदर्शन करने वाले छात्र नहीं बल्कि गुंडे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त के साथ अभद्रता की। बोले नगर आयुक्त कहां हैं। गेटों पर धक्कामुक्की की। नारेबाजी करने के साथ गाली गलौज भी की। कर्मचारियों के साथ मारपीट की। प्रवर्तन दल के सुरक्षाकर्मियों ने आकर उन्हें बचाया। घटना के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल का एलान कर दिया। कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सफाई व्यवस्था भी बंद रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button