उत्तर प्रदेशलखनऊ

नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने का आरोप, परिजनों में मचा हड़कंप

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कूढ़ा गांव में बीती रात एक नाबालिग लड़की को घर से भगाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कूढ़ा निवासी पीड़ित पिता ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 29 मई की रात लगभग 12:30 बजे जब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था, तभी अचानक उसकी पत्नी को घर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई। जब वह उठी और अपने पति व बच्चों को जगाया, तो सभी ने मिलकर घर में देखा। इस दौरान परिवार ने देखा कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर में मौजूद नहीं है।परिजनों द्वारा तत्काल आसपास तलाश की गई, लेकिन लड़की का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर में उन्होंने बताया कि गांव के ही सत्यम पुत्र पाचू रावत निवासी कूढ़ा पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। मोहनलालगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, और आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। वहीं, घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजन अपनी बेटी की सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button