उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री से मिले ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्रीय सड़के बनवाने के लिए दिया पत्र

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री से मिलकर मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र की सड़कों को बनवाए जाने के लिए पत्र देकर मांग की है जिस पर सीएम ने आश्वस्त किया है।

मोहनलालगंज के ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ल “विन्ध्येश्वरी” ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर विकास खंड की सड़कों को बनवाने के लिए मांग पत्र दिया है जिसमें बरवलिया, भजनमऊ, छबीलेखेड़ा, मदनखेड़ा, सुखनाखेड़ा आदि गांवों की सड़के शामिल हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मोहनलालगंज विकास खंड के उपर्युक्त गांवों की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए उन्हें महाराज जी ने आश्वासन दिया है जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।सबका साथ सबका विकास हमारा संकल्प है और इसी पर निरंतरता के साथ कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button