उत्तर प्रदेशसीतापुर

सीतापुर में चला अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर जनपद के डीएम डॉ राजा गणपति आर के निर्देश पर सदर तहसील प्रशासन ने आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सुबह होते ही SDM सदर धामिनी एस. दास व CO सिटी विनायक भोसले और नगर पालिका के EO की मौजूदगी में लालबाग चौराहा से अस्पताल रोड तक बुलडोज़र एक्शन शुरू किया गया। बता दे नगर पालिका प्रशासन द्वारा पहले ही दुकानदारों को नोटिस देकर फुटपाथ और सड़क खाली करने का निर्देश दे चुका था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कई दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया। चेतावनी के बावजूद अनुपालन न होने पर SDM ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोज़र से अवैध अतिक्रमण को हटवाया वही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात सुधारने और जनता की सुविधा के लिए यह अभियान जारी रहेगा और अब किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button