उत्तर प्रदेशप्रयागराज
नेहरू ग्राम भारती में पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में प्रवेश शुरू

प्रयागराज ०३ जून
बीके यादव/ बालजी दैनिक
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में बीएजेएमसी, एमएजेएमसी और पीजीडीजेएमसी में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। बीएजेएमसी में किसी भी विषय से इण्टरमीडिएट के बाद एवं एमएजेएमसी में किसी भी विषय से स्नातक प्रवेश ले सकते हैं। पत्रकारिता एवं जनसंचार में एक वर्षीय परास्नातक डिप्लोमा (पीजीडीजेएमसी) में किसी भी विषय के स्नातक प्रवेश ले कर मीडिया के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के शशि परिसर, शाेध केंद्र में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।





