उत्तर प्रदेशप्रयागराज
कोरडेट फूलपुर में शुरू हुई नीम कौड़ी की खरीद

प्रयागराज ०३ जून
बीके यादव/बालजी दैनिक
कोरडेट इफको फूलपुर के नीम तेल संयंत्र पर सत्र 2025- 26 हेतु साफ सुथरी व सुखी नीम कौड़ी की खरीद प्रारंभ कर दी गई है। प्रधानाचार्य डॉक्टर डी के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की किसान भाई एवं ग्रामीण जन, साफ सुथरी व सुखी नीम कौड़ी संस्थान में लाकर के 17 रुपए किलो की दर से बिक्री कर सकते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि नीम कौड़ी में 25% नमी एवं 8% बाह्य सामग्री की छूट होगी उसके ऊपर की नमी या बाह्य सामग्री पर नमी कटौती करके भुगतान दिया जाएगा। आज प्रथम दिन दो ग्रामीण जन प्रवेश कुमार ग्राम अतरौरा एवं राजेश कुमार ग्राम हैबतपुर से नीम कौड़ी की खरीद की गई। मौके पर नीम तेल संयंत्र प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सहायक कौशलेश कुमार, वीरेंद्र सिंह , मुकेश तिवारी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।





