अयोध्याउत्तर प्रदेश

सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत- कृषि मंत्री

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जनपद प्रभारी मंत्री/मा0 कृषि मंत्री उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही जी ने आज सर्किट हाउस अयोध्या में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रूदौली रामचन्द्र यादव, विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष भाजपा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को सरदार पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष आयोजन के रूप में मनाने की तैयारी की तैयारी की जा रही है। खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा “मेरा भारत, विकसित भारत” पदयात्रा पूरे देश में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन — देश में एकता बढ़ाना, राष्ट्रीय गौरव जगाना और कर्तव्य बोध की भावना पैदा करना। 31 अक्टूबर को जनपद अयोध्या सहित पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन तथा अपने अपने क्षेत्र में जन-प्रतिनिधियों के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जाएगी। कॉलेजों और विद्यालयों में वाद-विवाद, लेखन, रंगोली, चित्र प्रदर्शनी और नाट्य प्रस्तुति के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को सरदार पटेल के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान से प्रेरित किया जाएा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button