उत्तर प्रदेशगोण्डा

सातवी मोहर्रम पर श्रद्धा के साथ निकला अलम का जुलूस

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा । हक और बातिल की जंग मे मोहर्रम महीने का सातवा दिन बहुत महत्वपूर्ण है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की करबला में शहादत को याद किया जाता है। यह मातम और शोक का दिन होता है। जिसे कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों के शहादत की याद में मनाया जाता है। सातवी मोहर्रम पर अलम का जुलूस नवाबगंज में श्रद्धा के साथ निकाला गया। मोहर्रम कमेटी के सदर मुजीब एडवोकेट की अगवाई में मोहल्ला कहरान से निकाले गये जुलूस नगर भ्रमण करते हुए सभी अलम स्थापित स्थान को सलामी देकर देर शाम जवाहर चौक पर संपन्न हुआ। इस दौरान सभी अजादारों ने इमामे हुसैन की याद में नजरों नियाज किया। अलम उठा कर या हुसैन की सदाएं बुलंद की। अकीदत मन्दों ने कर्बला के शहीदों की याद में शरबत का सबील लगाया। जुलूस में दर्जनो अजादार, अकीदत मन्दों मे शाबान अली हन्फी, उस्मान राइन, हामिद अली, मुफीद खान, जबर अली, अमानत अली, निसार मंसूर शामिल रहे है। सुरक्षा के उद्देश्य से थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व मे कस्बा प्रभारी उमेश सिंह, विजय बहादुर, दीलीप कुमार, रियाज खान, अखिलेश यादव पूरी तरह मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button